Famous Places in Rajasthan, Rajasthaan Ke Prasiddh Darshaneey Sthal Hindi Main, Famous Places to Visit in Rajasthan Questions, राजस्थान के प्रसिद्ध स्थल, Famous Places Gk Qustions, राजस्थान के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल, Most Important Articles For Famous Places in Rajasthan.
इस पोस्ट में आपको राजस्थान के प्रसिद्ध दर्शनीय राजस्थान के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों (Famous Places to Visit in Rajasthan) की कुछ महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में विस्तार से बताया गया हैं।
Rajasthaan Ke Prasiddh Darshaneey Sthal (राजस्थान के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल) –
1. रणथंभौर दुर्ग (सवाई माधोपुर) –
सवाई माधोपुर जिले में स्थित यह दुर्ग कई विशेषताएं लिए हुए हैं। यह अरावली पर्वत श्रृंखलाओं से चारों ओर से घिरा हुआ बहुत बड़ा दुर्ग है। यह दुर्ग ऐसे तरीके से बनाया गया है कि दूर-दूर तक पेड़-पौधों के अलावा कुछ भी नहीं दिखाई देता है। इस दुर्ग को गिरी दुर्ग तथा वन दुर्ग के नाम से भी जाना जाता है।
यह दुर्ग 994 ईसवी में रणथम्मन देव द्वारा बनवाया गया था। इसकी खास बात यह है कि इसमें देश का सबसे प्रसिद्ध गणेश जी का मंदिर है। यहां प्रतिवर्ष गणेश चतुर्थी को विशाल मेला लगता है, जहां लाखों लोग दर्शन के लिए आते हैं। इसके अलावा यह रणथम्भौर अभ्यारण के लिए अधिक प्रसिद्ध है। इस अभ्यारण को देखने के लिए देश विदेश से लोग आते रहते हैं।
2. कुंभलगढ़ दुर्ग –
यह दुर्ग राजसमंद जिले की अरावली पर्वतमाला पर स्थित है। इसकी आधारशिला 1440 में रखी गई थी जबकि दुर्ग का निर्माण 10 साल बाद में पूरा किया गया था।
इस दुर्ग के उत्तर में मामा देव का कुंड है। जिसके पास ही भगवान विष्णु का कुंभास्वामी मंदिर बना है जो काफी देखने लायक है। इसके अलावा इसमें ‘झाली रानी का मालिया’ महल भी काफी दर्शनीय है। इसीलिए यह कुंभलगढ़ दुर्ग आज भी दर्शनीय स्थल बना हुआ है।
3. आमेर दुर्ग –
इस दुर्ग में प्रसिद्ध जगत शिरोमणि मंदिर बना हुआ है तथा इसके अलावा शिला माता का मंदिर तथा शीशमहल भी काफी प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल है। जगत शिरोमणि मंदिर में भगवान कृष्ण की काले रंग की पत्थर की मूर्ति बनी हुई है। यह वह मूर्ति है जिसकी मीराबाई पूजा किया करती थी। इन सबके लिए लोग आमेर दुर्ग को देखने जाते हैं।
4. चित्तौड़गढ़ का किला –
यह दुर्ग बेड़च तथा गंभीरी नदी के संगम स्थल के नजदीक ही बना हुआ है। इस दुर्ग को राजस्थान का गौरव भी कहा जाता है। इस दुर्ग में साथ अभैद प्रवेश द्वार है जिनको समझ पाना नामुमकिन है।
दुर्ग में पहुंचने के लिए टेडा-मेडा तथा लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। इस दुर्ग में सबसे प्रसिद्ध मीरा बाई मंदिर, विजय स्तंभ, गोरा बादल महल, जैन कीर्ति स्तंभ, चित्रांग मोरी तालाब आदि काफी दर्शनीय स्थल है।
5. भरतपुर का लोहागढ़ दुर्ग –
इस दुर्ग के चारों ओर एक बहुत बड़ी गहरी खाई बनी हुई है, जो दुर्ग भी रक्षा करने में काफी सहायक होती थी। इस किले के मुख्य प्रवेश द्वार पर अष्टधातु से निर्मित अधिक मजबूत तथा सुंदर कलात्मक रूप से बनाया गया दरवाजा लगा हुआ है।
इस दुर्ग को भूमि दुर्ग भी कहा जाता है क्योंकि यह दुर्ग मिट्टी के द्वारा बनाया गया था। आज भी इस दुर्ग को देखने के लिए देश के कोने से कई लोग आते हैं।
6. सिवाणा का किला –
यह किला हल्देश्वर की पहाड़ी पर बना हुआ है। इसको वीर नारायण पंवार द्वारा 10वीं शताब्दी में बनाया गया था। शुरुआत में इस दुर्ग का नाम कुम्थाना था। यह किला संकट काल के समय जोधपुर के राजाओं का शरण स्थली रहा है।
7. बयाना दुर्ग –
इस दुर्ग को यादव वंश के महाराज विजयपाल ने दमदमा पहाड़ी पर बनवाया था। इस ग्रुप के अंदर लाल पत्थरों से बने एक 8 मंजिला ऊंची स्तंभ है, जो भीम लाट के नाम से जानी जाती है।
यहां समुद्रगुप्त के द्वारा बनवाया गया विजय स्तंभ है, जो राजस्थान का पहला विजय स्तंभ कहा जाता है। इस दुर्ग में प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल दाऊद खान की मीनार, लोदी मीनार तथा अकबर की छतरी है।
Also Read :-
1 thought on “Best Rajasthaan Ke Prasiddh Darshaneey Sthal 2021”